– शीतला तालाब सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने किया श्रमदान**
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत नगर पंचायत घुमका में आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शीतला तालाब सहित नगर के विभिन्न स्थानों में व्यापक साफ-सफाई की गई। जिसका उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद देवदास, नगर के जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता कमांडो एवं स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थलों, तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की तथा एकत्रित कचरे का समुचित निपटान किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। स्वच्छ नगर-स्वस्थ नगर की भावना के साथ आयोजित इस अभियान में सामूहिक सहभागिता ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया।



