Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान: 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक मेगा स्वास्थ्य एवं...

सेवा संकल्प अभियान: 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक मेगा स्वास्थ्य एवं रक्त दान शिविर का आयोजन…

1
0

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्ग स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2026 तक सुबह 9 बजे से विकासखंडों में मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत 25 सितम्बर को नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव, 28 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन छुरिया, 29 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका एवं 1 अक्टूबर को नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मेडिसीन, स्त्रीरोग, अस्थीरोग, नाक-कान-गला रोग, नेत्र रोग, मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं रक्तदान हेतु ब्लड बैंक की टीम उपस्थित रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की गई है।