राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2026 तक सुबह 9 बजे से विकासखंडों में दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत 25 सितम्बर को नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव, 28 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन छुरिया, 29 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका एवं 1 अक्टूबर को नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों को नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड बनाने, पुराने दिव्यांग प्रमाण पत्र को ऑनलाईन कराने, ऑनलाईन दिव्यांग प्रमाण पत्र का नवीनीकरण, ऑनलाईन दिव्यांग प्रमाण पत्र व यूडीआईडी में त्रुटि संशोधन की सुविधा प्रदान की जाएगी। शिविरों में मेडिसीन, स्त्रीरोग, अस्थीरोग, नाक-कान-गला रोग, नेत्ररोग, मनोरोग के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।



