राजनांदगांव । संचालक संस्कृति एवं राजभाषा विभाग के निर्देशानुसार राज्य की कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा सतत विकास एवं प्रोत्साहन के लिए संगीत की दुर्लभ शैलियों व वाद्यों हेतु संचालित योजना अंतर्गत कार्यशील लोककला दलों को वाद्ययंत्र हेतु सहायक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। वाद्ययंत्र सहायक अनुदान हेतु जिले में कार्यशील लोककला दलों से 28 सितम्बर 2026 तक जिला कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 94 में निर्धारित प्रपत्र में मांग पत्र आमंत्रित की गई है।



