Home छत्तीसगढ़ सप्ताह की सबसे बड़ी खबर झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़ी रही…

सप्ताह की सबसे बड़ी खबर झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़ी रही…

2
0

मृत्युदंड के बाद भी मुकम्मल नहीं झीरम**

सप्ताह की सबसे बड़ी खबर झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़ी रही।**

झीरम घाटी मामले में 13 साल बाद आया अदालत का फैसला जिसने सवाल खत्म होने की जगह और बढ़ गए।**

झीरम कांड पर भले ही सजा सुना दी गई हो लेकिन इसको लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।**

16 सितंबर को जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 2013 के झीरम घाटी हमले के मामले में दोषी ठहराए गए सभी 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई।

इससे पहले 5 सितंबर को अदालत ने इन सभी को दोषी ठहराया था। मामले में 101 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।

25 मई 2013 को दरभा क्षेत्र में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर हुए हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।

इनमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल तक शामिल थे।