सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक बड़ी खबर आ रहे है। सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ आज सुबह मुठभेड़ हुई है। जिसमें सुरक्षा बलों के जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। पुलिस इसे नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मान रही है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ सुकमा के गोलापल्ली और कोंटा इलाके के नुलकातुंग गांव में चल रही है। पुलिस को इस दौरान काफी सारे नक्सली समान और काफी हथियार भी मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने एनकाउंटर में 14 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। सभी के शव भी बरामद करने का दावा किया जा रहा है। सर्चिंग के दौरान पुलिस को नक्सलियों के शवों के अलावा 16 विदेशी हथियार भी मिली है।
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस मुख्यालय स्तर पर मीडिया को इसकी पूरी जानकारी दी जायेगी।