नई दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सोमवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर शोक जताते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन ने कहा कि गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए।
रायपुर: भगवान शिव का पवित्र सावन महीना अब अपने अंतिम चरण में हैं और आज यानी 4 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। सावन के अंतिम दिन शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसा कहा जाता है कि, सावन के सोमवार में की गई शिव जी की पूजा और व्रत कई गुना बढ़कर मिलता है। सावन के आखिरी सोमवार का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इस साल सावन का आखिरी सोमवार खास बनने जा रहा है क्योंकि इस दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग और सार्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। बात करें रायपुर शहर की तो यहाँ के मशहूर महादेव हटकेश्वर नाथ मंदिर में आज शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देर रात से ही कांवड़ियों की कतार मंदिर में देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुँच हुए है। शिवभक्त लगातार बोल बम के नारे लगा रहे है।



