Home News आदिवासियों की स्थिति पर चिंतन की जरूरत : विमत सुंब्रई

आदिवासियों की स्थिति पर चिंतन की जरूरत : विमत सुंब्रई

30
0

स्व बागुन सुंब्रई के पुत्र और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी विमल सुंब्रई हिटलर इन दिनों लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। गुरुवार को हिटलर ने कार्यकर्ताओं के साथ तांतनगर के सेरेंगबिल, तेंतड़ा होते हुए छोटा पोखरिया तथा मंझारी, कुमारडुंगी के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से मुलाकात की। हिटलर ने नौ अगस्त को आदिवासी अधिकार दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की स्थिति प्राचीन सभ्यता से अलग क्यों नहीं हो रही है। इस पर सभी आदिवासियों को सोचने एवं चिंतन करने की जरूरत है। दौरा में हिटलर के साथ अरुण कुमार, किशोर कुमार, जिप सदस्य लक्ष्मी पूर्ति, मनीष देवगम, सुनील सवैंया, अशोक बारीक, राम सिंह सवैंया, रामजी लाल शर्मा आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here