राजनांदगांव। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के मुख्य बजट में डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला तोतलभर्री के नवीन भवन निर्माण के लिए 11 लाख 48 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। नवीन भवन का निर्माण कार्य वर्षा ऋतु के बाद प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला तोतलभर्री में वर्तमान में 70 बच्चों पर एक नियमित शिक्षक पदस्थ है। विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डीएमएफ मद से एक प्राईवेट ट्यूटर की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती होने पर विद्यालय में रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी।



