राजनांदगांव। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम नागतरई निवासी किसान श्री प्रद्युमन पटेल ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का निरंतर लाभ मिल रहा है। श्री प्रद्युमन पटेल बताते हैं कि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसान हैं और उन्हें अब तक योजना की 23वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए खेती-किसानी के कार्यों में उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे खेती के लिए आवश्यक बीज, खाद, कृषि उपकरण एवं कीटनाशक खरीदने में करते हैं। इससे खेती के मौसम में जरूरी कृषि सामग्री की व्यवस्था करने में उन्हें आर्थिक सहयोग मिलता है और खेती के काम को समय पर पूरा करने में सुविधा होती है। श्री पटेल कहते हैं कि किसान के लिए समय पर मिलने वाली छोटी-सी आर्थिक सहायता भी खेती के काम में बड़ी मददगार साबित होती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही एक सराहनीय पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में सहयोग मिलता है।



