Home News छत्तीसगढ़: CM विष्णु देव का ऐलान, दुर्ग हादसे में मृतक के परिजनों...

छत्तीसगढ़: CM विष्णु देव का ऐलान, दुर्ग हादसे में मृतक के परिजनों को 10 लाख मुआवजा और मिलेगी नौकरी…

54
0

छत्तीसगढ़: CM विष्णु देव का ऐलान, दुर्ग हादसे में मृतक के परिजनों को 10 लाख मुआवजा और मिलेगी नौकरी…

”छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बस मुरम मिट्टी की खदान में गिर गई थी।”

”हादसे के बाद मृतकों के परिजनों के लिए कंपनी प्रबंधन की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया है। मृतक सभी केडिया डिस्टिलरीज के कर्मचारी थे।”

”घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के करीब की बताई गई। कुम्हारी क्षेत्र में स्थित केडिया डिस्टिलरीज बस 30 कर्मचारियों को लेकर निकली थी। बस खपरी गांव के करीब पहुंची और अनियंत्रित होकर 40 फुट गहरे मुरम खदान (लाल मिट्टी) में गिर गई। हादसे में 3 महिला समेत 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना पर राज्य के सीएम विष्णु देव साय, पीएम मोदी राष्ट्रपति मुर्मू दुख जताया। सीएम विष्णु देव साय की ओर से मुआवजे का ऐलान भी किया गया।”

”दुर्ग हादसे में मुआवजे का ऐलान”

”मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुम्हारी के पास हुई बस दुर्घटना पर कहा, “कल बस दुर्घटना में 12 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। 10 लोग AIIMS में भर्ती हैं, हम उनसे मिलने आए हैं। बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है…मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपए कंपनी दे रही है। इलाज का खर्च भी कंपनी और सरकार वहन करेगी। घटना की न्यायिक जांच की घोषणा की गई है।”

”बस में सवार थे केडिया डिस्टिलरी के मजदूर”

”छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा- ‘जो कुछ हुआ है वो दुखद है। ये सभी केडिया डिस्टिलरी के मजदूर थे और बस से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। बस अनिंयत्रित होकर खदान में गिर गई। वे लोग 10-20 साल से जा रहे हैं लेकिन आज बस स्लिप होकर नीचे गिर गई। एक मरीज ने ये भी बताया कि बस की लाइट नहीं जली इसलिए ये हादसा हुआ।”

”घटना के न्यायिक जांच के आदेश”

”दुर्ग जिले की कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि इस घटना में 12 लोगों की मौत हुई है। घायलों में से 12 को रायपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। चौधरी ने बताया कि मामले की दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”