Home News जम्मू कश्मीर में भूस्खलन की चपेट में आया दो वाहन, एक पुलिस...

जम्मू कश्मीर में भूस्खलन की चपेट में आया दो वाहन, एक पुलिस कर्मी सहित सात लोगों की मौत

19
0

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग पर भारी भूस्खलन की चपेट में दो वाहनों के आने से एक पुलिस कर्मी समेत सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। जम्मू कश्मीर में भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई।

किश्तवाड़ जिले के डोडा-किश्तवाड़ हाइवे पर भूस्खलन से दो वाहन इसकी चपेट में आने से एक पुलिस कर्मी समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर पहाड़ी से नीचे गिरे पत्थर और मलबे की चपेट में एक मिनी बस और एक कार आ गई।

उन्होंने बताया कि एक घायल की स्थिति नाजुक है और उसे विशेष इलाज के लिए जम्मू के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि चार मृतकों की पहचान केवल कुमार, आकांक्षा देवी, अमर सिंह और मोहम्मद हुसैन के तौर पर हुई है। गुप्ता ने कहा कि भूस्खलन में मारे गए अन्य लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here