Home News सुकमा में तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों में गिरे पेड़, मंत्री...

सुकमा में तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों में गिरे पेड़, मंत्री कवासी लखमा ने दिए मदद के निर्देश…

49
0

सुकमा। शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदेश के कई जगहों में तेज हवाएं चलने लगी। वहीं तूफान ने सुकमा जिले में तबाही मचाई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा में कई घरों में नुकसान हुआ है। तूफान आने से कई घरों में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि जनहानि की खबर नहीं है।

तूफान से तबाही की जानकारी मिलने के बाद मंत्री कवासी लखमा ने तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने जगरगुंडा में जाकर स्थिति का निरीक्षण किया।

तूफान के चलते जगरगुंडा सीआरपीएफ़ कैम्प में भी भारी नुकसान हुआ है। कमांडेंट रघुवंश सिंह ने इसकी पुष्टी की है। बता दें कि शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव हो गया। ​सुकमा के अलावा प्रदेश के अन्य जगहों में भी तेज हवा चलने से भी नुकसान हुआ है।