नक्सली प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। वहीं 1 नक्सली को जवानों ने ढेर किया है। घटना स्थल पर उसका शव बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार मुठभेड़ बीजापुर जिले के एर्रापल्ली गांव में हुई है। शहीद जवान 204 कोबरा बटालियन के बताए जा रहे हैं। जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया है जिसका शव घटना स्थल से बरामद किया है। मुठभेड़ में 4 जवानों के घायल होने की भी खबर है। फिलहाल मुठभेड़ को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।