बुधवारी बाजार स्टेडियम सक्ती में क्षेत्रीय स्कूल खेल स्पर्धा में तीन जिले के खिलाड़ियों ने जौहर दिखाए। इसमें कोरबा जिला ओवर आल चैंपियन बना। जांजगीर जिला की टीम रनर अप रही। वहीं सक्ती जिला तीसरे स्थान पर रही। प्रदर्शन के आधार पर तीनों जिले से 158 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा महासमुंद के लिए किया गया है।
बालक-बालिका 17 आयु वर्ग बाल बैडमिंटन में कोरबा जिला विजेता बना। वहीं जांजगीर जिला उपविजेता रही। रग्बी 19 आयु वर्ग बालिका वर्ग में कोरबा जिला विजेता व उप विजेता जांजगीर रहा। 19 आयु वर्ग बालक में विजेता जांजगीर एवं उप विजेता कोरबा बना। 17 आयु वर्ग बालक में कोरबा विजेता व जांजगीर जिला उप विजेता बना। हैंडबॉल बालिका वर्ग 17 आयु वर्ग में कोरबा विजेता और सक्ती उप विजेता रही। 17 आयु वर्ग हैंडबॉल में बालक सक्ती विजेता और जांजगीर उप विजेता रहा। इसी प्रकार कोरबा जिले के बैडमिंटन में सर्वाधिक बच्चे विजयी रहे। इस तरह कोरबा जिला ओवर आल चैंपियनशिप हासिल की। प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी केपी राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एनपी गोपाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी कोरबा आरके पांडेय व मेजबान सक्ती जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज उपस्थित थे। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी प्यारेलाल चौधरी, धर्मेंद्र राठौर, राजेश नायक, चतुर सिंह, चंद्रा खगेश, विजेंद्र पांडेय, आरकेपी तिवारी, पीयूष मिश्रा, अमितेश राठौड़, कुमारी रंजनी लहरे, जय प्रकाश प्रजापति, विजय तेली, लोचन पटेल राजकुमारी मरकाम, मूलचंद राठौर, पारस राठौड़, केआर टंडन, अमित डेनियल, सुषमा राज, अजय तिवारी, निर्मल फिटर विशाल दुबे, नलिनी मुले आदि का सहयोग रहा।