Home देश (NIOS) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए आयोजित...

(NIOS) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए आयोजित होने वाले प्रैक्टिकल एक्साम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी…

4
0

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए आयोजित होने वाले प्रैक्टिकल एक्साम्स के लिए एडमिट कार्ड (NIOS 10th 12th Hall Ticket 2026) जारी कर दिए गए हैं।

जिन छात्र-छात्राओं ने NIOS अक्टूबर/ नवंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क सहित फॉर्म भरा था वे स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से एनआईओएस की ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है।

इन डेट्स में होना है प्रैक्टिकल एग्जाम

NIOS की अक्टूबर-2026 की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पब्लिक परीक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम देशभर के स्टूडेंट्स और विदेशों के लर्नर्स के लिए तय किए गए AI/ प्रैक्टिकल एग्जाम सेंटर्स पर 14 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

NIOS Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • एनआईओएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र-छात्राओं सबसे पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर जाना है।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको एग्जाम एन्ड रिजल्ट में जाना है, इसके बाद उसमें एग्जामिनेशन में जाकर प्रैक्टिकल हॉल टिकट अक्टूबर/ नवंबर 2026 पर क्लिक करना है।
  • अब स्टूडेंट्स को एनरोलमेंट नंबर भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

प्रैक्टिकल डेट्स

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार देश और विदेश के सभी एग्जामिनेशन सेंटर्स पर प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। प्रैक्टिकल की अलग से डेट एडमिट कार्ड के साथ अटैच होगी। जिसे अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड कर सकते हैं और प्रैक्टिकल एक्साम्स डेट्स की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।