Home देश CBI में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए...

CBI में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी…

3
0

देश की प्रतिष्ठित एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानि CBI में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सीबीआई की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पदों भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट cbi.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने LLB पास होना अनिवार्य है। बार काउंसिल के साथ वकील के तौर पर एनरोलमेंट सर्टिफिकेट होना चाहिए। सेशन कोर्ट में आपराधिक मामलों को संभालने का बार (BAR) में अनुभव। इसके साथ अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में अन्य अनुभव होना चाहिए। पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन पत्र नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्म के फॉर्मेट में भरा जा सकता है। फॉर्म भरने के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे जो निम्नलिखित हैं-

  • शैक्षणिक योग्यताएं
  • बार काउंसिल के साथ वकील के तौर पर एनरोलमेंट का सर्टिफिकेट।
  • सेशंस कोर्ट में आपराधिक मामलों को संभालने का बार (BAR) में अनुभव।
  • समय-समय पर भारत सरकार द्वारा मंजूर की गई सामान्य शर्तों और नियमों पर काम करने की बिना शर्त इच्छा/सहमति।
  • आवेदक वकीलों द्वारा संभाले गए महत्वपूर्ण मामलों का विवरण।
  • आवेदक वकीलों द्वारा संभाले गए ‘भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988’ के तहत मामलों का विवरण।

कहां होंगी नियुक्तियां

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार लोकपाल द्वारा भेजे गए CBI मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की नियुक्ति गाजियाबाद, लखनऊ, कोयंबटूर और जबलपुर के लिए होंगी।