Home News हुआ ये हाल जब पड़ोसी देश से ट्रेंड होकर भारत में घुसे...

हुआ ये हाल जब पड़ोसी देश से ट्रेंड होकर भारत में घुसे 2 खतरनाक उग्रवादी

16
0

असम राइफल्स ने दो खतरनाक उग्रवादियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। ये उग्रवादी पड़ोसी देश म्यांमार से प्रशिक्षण लेकर आए थे। खबर है कि पकड़े गए ये दोनों ही उग्रवादी यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आॅफ असम, इंडिपेंडेंट (ULFA-I) के सदस्य थे। इनको असम के अलग—अलग ठिकानों से पकड़ा गया है। इसमें संगठन का कमांडर इन चीफ परेश बरूआह भी शामिल है।

असम राइफल्स ने विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद जयरामपुर कस्बे के साथ ही असम—अरूणाचल प्रदेश सीमा पर अपना पहरा लगा दिया। इसके बाद ULFA-I का उग्रवादी धरमजीत बाइस्या को सुबह—सुबह म्यांमार से भारत में दाखिल हुआ उसें वहीं गिरफ्तर कर लिया गया। यह उग्रवादी उदालगिरी जिले के नहाबारी गांव का रहने वाला है।

इसके अलावा एक ओर अन्य कार्रवाई के दौरान सुरजीत मोरान समेत निरवा असोम ने भी तिनसुकिया पुलिस के सामने बारडूकसा कस्बे पास सरेंडर कर दिया। यह उग्रवादी पिछले 14 सालों से अपनी टीम के सदस्यों को बंदूक चलाने की ट्रेनिंग देता आ रहा था।