जापान में एशियन गेम्स 2026 का आज दूसरा दिन है. आइची-नागोया में चल रहे 20वें गेम्स में आज भी भारतीय खिलाड़ी मेडल हासिल करने की उम्मीद के साथ उतरेंगे.
गेम्स का पहला दिन भारत के लिए अच्छा रहा, जहां 2 सिल्वर मेडल खाते में आए. ये दोनों ही मेडल महिलाओं की राइफल शूटिंग में मिले. अब दूसरे दिन भी शूटिंग से ही उम्मीदें हैं और इस बार पुरुषों के इवेंट पर नजर रहेगी. क्या इन गेम्स का पहला गोल्ड आज मिलेगा, ये देखने लायक होगा.
दूसरे दिन पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल टीम और इंडिविजुअल इवेंट होंगे, जिसमें मेडल की उम्मीद रहेंगी. वहीं पुरुषों के ही स्कीट शूटिंग में अनुभवी निशानेबाज मेराज खान से मेडल की आशा है. वहीं दिन का सबसे खास इवेंट साबित हो सकता है मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तरियाल का सेमीफाइनल मैच. सुचिका ने पहले ही एक मेडल पक्का कर लिया है. अगर वो फाइनल में पहुंचती हैं तो ये और भी खास होगा और फिर गोल्ड मेडल की संभावना बढ़ जाएगी.
दूसरे दिन भारत के मुकाबले
निशानेबाजी
सुबह 6:15 बजे: हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल (पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल)
सुबह 6:30 बजे: मैराज खान, अनंत जीत सिंह नरूका और भवतेघ सिंह गिल (पुरुष स्कीट सिंगल्स और टीम पहला दिन)
सुबह 6:30 बजे: परीनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान (महिला स्कीट सिंगल्स और टीम पहला दिन)
सुबह 9:00 बजे: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल सिंगल्स फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA)
सुबह 8:00 बजे: सुचिका तरियाल बनाम टीओ हुई हून (सिंगापुर) – महिला 60 किलो ट्रेडिशनल सेमीफाइनल
टेबल टेनिस
सुबह 6:15 बजे: भारत बनाम पाकिस्तान (महिला टीम ग्रुप एफ)
दोपहर 3:30 बजे: भारत बनाम पाकिस्तान (पुरुष टीम ग्रुप एफ)
कबड्डी
सुबह 9:45 बजे: भारत बनाम जापान (पुरुष ग्रुप ए)
शाम 4:15 बजे: भारत बनाम बांग्लादेश (महिला ग्रुप ए)
हॉकी
सुबह 9:30 बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया (महिला पूल बी)
बैडमिंटन
सुबह 11:30 बजे: भारत बनाम बांग्लादेश (पुरुष टीम पहला राउंड)
सॉफ्ट टेनिस
सुबह 5:30 बजे: आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम चिवा चाओ/चानरोसेका खुन (कंबोडिया) – मिक्स्ड डबल्स
सुबह 6:30 बजे: आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम बुड न्यामदोरज/एंखखूसलेन गनबातर (मंगोलिया) – मिक्स्ड डबल्स
सुबह 7:30 बजे: आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम किम योन-ह्वा/जेक्यू पार्क (साउथ कोरिया) – मिक्स्ड डबल्स
दोपहर 12:00 बजे: मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल और फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
स्विमिंग
सुबह 6:32 बजे: ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज (पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स)
सुबह 6:46 बजे: मणि आकाश (पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट)
सुबह 6:50 बजे: गीतेश शाह (पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट)
सुबह 7:06 बजे: धनुष सुरेश (पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट)
वुशु
सुबह 5:30 बजे: न्येमान वांग्सू (महिला चांगक्वान फाइनल)
दोपहर 3:15 बजे: रोशबिना देवी बनाम मोस्ट खातून (महिला 60 किलो राउंड ऑफ 16)
दोपहर 3:50 बजे: आर्यन बनाम शहजादा सफी (पुरुष 56 किलो राउंड ऑफ 16)
बॉक्सिंग
दोपहर 2:45 बजे: सुमित बनाम बुंजोंग सिनसिरी (पुरुष 70 किग्रा राउंड ऑफ 32)
सेपक टकरॉ
सुबह 5:30 बजे: भारत बनाम जापान (पुरुष टीम रेगु ग्रुप बी)



