Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान: सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत महावीर तालाब डोंगरगढ़ में...

सेवा संकल्प अभियान: सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत महावीर तालाब डोंगरगढ़ में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

2
0

– जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आईटीबीपी-पर्यटन विभाग की टीम ने किया श्रमदान**

राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान पहल ने डोंगरगढ़ में स्वच्छता और जनभागीदारी की नई मिसाल पेश की। गुरूवार को महावीर तालाब परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों की टीम ने एकजुट होकर श्रमदान किया। सभी ने तालाब परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, उपाध्यक्ष श्री उमा महेश वर्मा, श्री सौमित्र सोनी, श्री सुमित बोस एवं श्री विनय बंसल, पार्षद एवं एल्डरमैन, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री अक्षय दोषी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश कुमार तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग से श्री निवास राव एवं उनकी टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर महावीर तालाब एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की। सेवा मेरा योगदान के तहत आयोजित इस अभियान ने यह संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का योगदान भी है। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ डोंगरगढ़, सुंदर डोंगरगढ़ के संकल्प को मजबूती मिली।