Home छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान ,दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश...

राज्य में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान ,दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित…

1
0

छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राज्य में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं.

बता दें, इस बार कुल मिलाकर 15 दिन अवकाश रहेगा.

जारी आदेश के मुताबिक 17 से 21 अक्टूबर तक यानी कि 5 दिनों के लिए दशहरा का अवकाश घोषित किया गया है. वहीं, 6 से 10 नवंबर तक यानी कि 5 दिनों के लिए दीपावली का अवकाश विभाग ने घोषित किया है. बात करें सर्दी की छुट्टी की तो शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक यानी कि 5 दिनों के लिए तय किया है. इस तरह कुल मिलाकर तीन चरणों में छात्रों को 15 दिन का अवकाश मिलेगा.

स्कूलों में छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है. विभाग के आदेश के मुताबिक प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में यह अवकाश लागू रहेगा. विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि अवकाश के दौरान किसी भी प्रकार की कक्षाएं संचालित न की जाएं. वहीं, विभाग की ओर से जारी व्यवस्था राज्य की शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी. इसके अलावा D.Ed, B.Ed और M.Ed से जुड़े शिक्षण संस्थान भी इस अवकाश कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल किए गए हैं.