Home News उत्तर बस्तर (कांकेर) : नव पदस्थ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने पदभार...

उत्तर बस्तर (कांकेर) : नव पदस्थ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने पदभार ग्रहण किया

31
0

नव पदस्थ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्टर कांकेर का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे 2009 बैच के आई.ए.एस अधिकारी हैं, इससे पूर्व वे मुंगेली में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। श्री डोमन सिंह कांकेर जिले के 17वें कलेक्टर हैं।

       श्री डोमन सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कोर्ट रूम, स्टेनो कक्ष, डायवर्सन शाखा, खनिज शाखा, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य शाखा, जनसंपर्क कार्यालय, निर्वाचन शाखा तथा इलेक्टानिक वोटिंग मशीनों के एफ.एल.सी. कार्य का अवलोकन करने के बाद उन्होंने जिला कोषालय, संयुक्त कलेक्टर कक्ष, बैठक हॉल एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से जिले में वन अधिकार मान्यता पत्रों का वितरण तथा सामुदायिक वन अधिकार के संबंध में जानकारी लिया। कलेक्टर न्यायालय में लंबित प्रकरणों एवं कोर्ट दिवस की जानकारी भी उनके द्वारा संबंधित शाखा के रीडर से प्राप्त की गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सी.एल मार्कण्डेय, डिप्टी कलेक्टर उमाशंकर बंदे भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here