Home News छत्तीसगढ़ । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं की लगातार...

छत्तीसगढ़ । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं की लगातार प्रचार अभियान जारी।

33
0

”छत्तीसगढ़ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बस्तर दौरे के बाद अब प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं की लगातार प्रचार अभियान जारी है।”

”बस्तर में प्रधानमंत्री की सभा के बाद अब 13 अप्रैल को राहुल गांधी की सभा होगी। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह का दौरा कार्यक्रम तय किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 को दंतेवाड़ा और खैरागढ़ में सभा लेंगे। वहीं, 14 अप्रैल को राजनांदगांव में अमित शाह की सभा प्रस्तावित है।”

”पहले चरण में बस्तर में 19 व दूसरे चरण में राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद में 26 अप्रैल को मतदान होगा। सूत्रों के अनुसार, पहले चरण के चुनाव के बाद दूसरे चरण के लिए 20 अप्रैल को राजनांदगांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल के लिए वोट मांगने पहुचेगी। वहीं, जांजगीर-रायगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की सभा की रणनीति बनी है।”

”दूसरे चरण के चुनाव में कांकेर व महासमुंद की रूपरेखा अभी तय नहीं है। भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों का फोकस अभी हाई प्रोफाइल बस्तर व राजनांदगांव को लेकर है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, 20 अप्रैल के बाद कांकेर में सभा प्रस्तावित हैं। वहीं, कांकेर में भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सभाओं की तैयारी की जा रही है।”