गृहमंत्री रामसेवक पैकरा रविवार को भिलाई पहुंचे। वे बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के निवास में अचानक पहुंचे थे। जहां गृहमंत्री की दया सिंह से तकरीबन एक घंटे तक चर्चा हुई। इस दौरान राजनीतिक हालातों पर प्रमुखता से बात हुई।
मीडिया से बात करते हुए गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा, चुनाव में कुछ ही वक्त बचे हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह में आचार संहिता लगने की संभावना है। उससे पहले सरकार स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेगी। पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनाव मोड में है।
नक्सल ऑपरेशन पर भी बोले गृहमंत्री…
नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन तेजी से चल रहा है। पुलिस की ऑपरेशन से नक्सली सरेंडर हो रहे हैं। उनके लिए मुआवजा का प्रावधान है। जिस गति से नक्सल ऑपरेशन चल रहे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या खत्म हो जाएगी। आदिवासी इलाके और राजनांदगांव, बालोद, कवर्धा से नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा।