जिले में एक दिवसीय अटल दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया था। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा समेत दिल्ली भाजपा कार्यालय से आए अटल दूत कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। यह कार्यक्रम बूथ प्रभारी, BLA2, जिला संयोजक व सह संयोजक, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचा कर उसके लाभ के बारे में जागरूक करने, सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारी को साझा करने और कार्यप्रणाली को समझाने के लिए करवाया गया था जिसका संचालन दिल्ली से आये ट्रेनर नवीन यादव द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में जनता से बेहतर संवाद के लिए वन, विधि एवं विधायी मंत्री महेश गागड़ा ने ऑफिसियल वेबसाइट www.maheshgagda.in का अनावरण भी किया। इससे अब डिजीटल इंडिया से जुड़ते हुए बीजापुर जिले के लोगों की समस्या और उनसे सीधा संवाद कर सकेंगे।
कार्यक्रम में आरंग के विधायक नवीन मार्कण्डेय एवं बीजापुर के भाजपा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।