रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित माना क्षेत्र में एक जली कार मिली है। कार के अंदर एक युवक की जली लाश भी मिली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना माना थाना क्षेत्र के धनेली का है। जहां एक जली कार में एक युवक की भी जली हुई लाश मिली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। मृतक युवक की पहचान चंद्रशेखर सिंह निवासी शदाणी दरबार के रूप में हुई है।