चंडीगढ़: हरियाणा में भी बिपरजॉय तूफान का असर भी दिखेगा। यह तूफान राजस्थान से होते हुए हरियाणा के दक्षिण भाग में पहुंचेगा। इस दौरान इन इलाकों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
इसके बिपरजॉय प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से मध्यप्रदेश की ओर जाएगा। वहीं चंडीगढ़ मौसम विभाग ने तूफान को देखते हुए दक्षिण के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और 18 से 20 जून तक भारी बारिश की संभावना लगाई जा रही है।
बता दें कि बिजरजॉय चक्रवाती तूफान प्रदश में तक रहेगा। इस दौरान भारी बारिश की संभावना लगाई जा रही है। सबसे ज्यादा असर महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में दिखाई देगा। साथ ही धान की बिजाई के लिए अच्छा अवसर है। क्योंकि इस समय ज्यादा मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए किसानों को दूसरे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, लेकिन चक्रवाती तूफान का कहर तेज प्रदेश में काफी नुकसान भी हो सकता है।