Home News सुकमा: पुलिस और नक्सलियों बीच मुठभेड़, बड़ी मात्रा में नक्सल सामान बरामद

सुकमा: पुलिस और नक्सलियों बीच मुठभेड़, बड़ी मात्रा में नक्सल सामान बरामद

32
0

छत्तीसगढ़ के सुकमा में गुरुवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में बड़ी मात्रा में नक्सल सामान बरामद करने का दावा किया गया है. सुकमा के तोड़ा मरका के पास मुठभेड़ हुई है. बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है. मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को ​गोली लगने की बात कही जा रही है.

गौरतलब है कि बीते छह अगस्त को सुकमा में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सल हिंसा के खिलाफ इस साल की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल करने का दावा किया था. सुकमा के कोंटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों ने छह अगस्त को 14 नक्सलियों को मुठभेड़ में मारने और उनके शव बरामद करने का दावा किया, लेकिन सुरक्षा बल के इस दावे पर समाजिक संगठन व विपक्षी नेताओं ने सवाल खड़े किए और इसे फर्जी बताया. इस घटना के बाद आज सुकमा में फिर से मुठभेड़ हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here