Home News Tripura, Meghalaya, Nagaland Election Result 2023 Live: त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय में BJP...

Tripura, Meghalaya, Nagaland Election Result 2023 Live: त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय में BJP का शानदार प्रदर्शन,

17
0

Tripura Chunav Result 2023 Live: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों के लिए आज परिणाम का दिन है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। यहां जानिए Tripura Meghalaya Nagaland Election Result 2023 से जुड़ा हर अपडेट

Tripura Meghalaya Nagaland Election Result 2023 LIVE Updates

ताजा खबर यह है कि त्रिपुरा और नगालैंड में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। भाजपा गठबंधन सरकार बना रही है। वहीं मेघायल में भाजपा ने सरकार बनाने के लिए एक बार फिर NPP से बातचीत शुरू कर दी है। कुल मिलकार तीनों राज्यों में 3-0 से भाजपा सत्ता में लौटती दिख रही है।

अब तक के परिणाम की बड़ी बात यह है कि भाजपा पूर्वोत्तर में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ गठबंधन किया है, जिसे मतदाताओं ने खारिज कर दिया है। 2024 के आम चुनावों में इसका असर दिखेगा। तीनों राज्यों में कांग्रेस को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।

त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा और उसके सहयोगी दल स्पष्ट रूप से सरकार बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं मेघालय में यदि एनपीपी और भाजपा एक बार फिर साथ आते हैं तो फिर NDA की सरकार बना सकती है। यहां एनपीपी किंग मेकर की भूमिका में है।

Tripura Election Result 2023 Live: कुल सीट 60, बहुमत का आंकड़ा: 31

  • BJP+: 35
  • लेफ्ट+: 13
  • TMP+: 11
  • अन्य+: 1

Nagaland Election Result 2023 Live कुल सीट 60, बहुमत का आंकड़ा 31

  • BJP+: 47
  • NPF: 3
  • Cong: 1
  • Oth: 9

Meghalaya Election Result 2023 Live कुल सीट 59, बहुमत का आंकड़ा 30

  • BJP: 8
  • NPP: 25
  • Congress: 6
  • TMC: 9
  • Oth: 11

शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन बहुत आगे चल रहा है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।

इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस एवं वामदलों समेत कई क्षेत्रीय दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है। ममता बनर्जी की भी परीक्षा होनी है। ममता ने मेघालय में तृणमूल कांग्रेस के लिए काफी पसीना बहाया है।

पिछले चुनाव के बाद वर्ष 2018 में त्रिपुरा में भाजपा ने माकपा को सत्ता से बाहर कर अपनी सरकार बनाई थी। मेघालय एवं नगालैंड में भी भाजपा सरकार की सहयोगी थी।

कब हुआ था मतदान, क्या थे एग्जिट पोल

त्रिपुरा में 16 फरवरी को चुनाव हुए थे। शेष दो राज्यों में 27 फरवरी को वोट पड़े थे। एक्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि त्रिपुरा एवं नगालैंड में एनडीए की सरकार बन सकती है। मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति हो सकती है।एक्जिट पोल के अनुमान के अनुसार मेघालय में किसी दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। वहीं नगालैंड में 59 सीटों पर मतदान हुए हैं। एक सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।