Home News 2024 से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, भाजपा को मिलगी असली...

2024 से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, भाजपा को मिलगी असली टक्कर अब फायदे की ओर बढ़ रही कांग्रेस बहुमत फिलहाल NDA के पक्ष में

16
0

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार के लिए बुरी खबर है। जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रही भाजपा अभी से तैयारियों में जुटी है लेकिन ताजा सर्वे बता रहे हैं कि इस बार भाजपा के लिए राह आसान नहीं होने वाली है। एक सर्वे से पता चला है कि बीजेपी को लोकसभा चुनाव में अकेले कांग्रेस ही नहीं बल्कि कुछ अन्य दल हैं जो कड़ी टक्कर दे सकते हैं। सर्वे में कांग्रेस फिलहाल भाजपा के साथ सीधे मुकाबले में कहीं नहीं है। हालांकि कुछ क्षेत्रीय दल हैं जो भाजपा की नीदें उड़ा सकते हैं। सर्वे में कुल वोटों का 22 फीसदी अकेले कांग्रेस को मिलता दिखाया गया है। वहीं भाजपा को 39 फीसदी वोट मिलता दिखाई दे रहा है। इसमें चौंकाने वाला आंकड़ा यह है कि अन्य पार्टी के खाते में भी 39 प्रतिशत वोट जा रहे हैं। इस सर्वे में भाजपा के लिए अच्छी खबर यह है कि पार्टी का वोट शेयर 2019 के मुकाबले बढ़ा है। पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा को 37.36 फीसदी वोट के साथ 303 सीटें मिली थीं। जबकि 2014 में भाजपा का वोट शेयर केवल 31 फीसदी था। अब ताजा सर्वे पर ध्यान दें तो कांग्रेस का वोट शेयर 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। कांग्रेस के वोट शेयर में तीन सर्वे के बीच 2 फीसदी का इजाफा हुआ है। जनवरी 2022 में कांग्रेस का वोट शेयर 20 प्रतिशत था, जो अगस्त 2022 में 21 और जनवरी 2023 में 22 प्रतिशत पहुंच गया। आज चुनाव होते हैं तो किसकी सरकार बनेगी? सर्वे में इस सवाल का जवाब आसानी से भाजपा के पक्ष में गया है। लोगों ने एनडीए के पक्ष में बहुमत दिया। सर्वे के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 298 सीट मिल रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को फायदा होता दिखा है और इसे 153 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।