Home News जल्द छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, आदिवासी कांग्रेस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

जल्द छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, आदिवासी कांग्रेस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

693
0

रायपुर: छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत भगत ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उनके साथ आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके और दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा ने भी गांधी से भेंट की। इस दौरान गांधी को आदिवासी कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे कब छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे, लेकिन उनका आना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here