Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON मांस विक्रय के लिए चिह्नित हों एक-दो स्थान, अवैध दुकानों पर कार्रवाई...

मांस विक्रय के लिए चिह्नित हों एक-दो स्थान, अवैध दुकानों पर कार्रवाई की मांग

1
0

राजनांदगांव। शहर में मांस विक्रय की व्यवस्था निर्धारित करने, अवैध दुकानों पर कार्रवाई करने तथा खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को अग्रसेन भवन में सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, महापौर, विधानसभा अध्यक्ष, स्थानीय विधायक एवं सांसद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अग्रसेन भवन में एकत्र हो ज्ञापन सौंपने जायेंगे सुबह 10 बजे।

बैठक में मांग रखी गई कि शहर में मांस विक्रय एवम् परोसने वालों के लिए एक-दो स्थान चिह्नित किए जाएं, ताकि निर्धारित स्थानों पर ही मांस का विक्रय हो। इसके साथ ही अवैध रूप से संचालित दुकानों पर कार्रवाई करने तथा खुले में मांस विक्रय पर रोक लगाने की मांग की गई।

सर्वसमाज ने निर्णय लिया कि संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर तीन दिन के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाएगा। निर्धारित समयावधि में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर सर्वसमाज द्वारा जनआंदोलन शुरू करने और नगर बंद जैसे कदम उठाने की चेतावनी दी जाएगी।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने मांगों को लेकर संगठित रूप से आगे बढ़ने तथा प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने पर सहमति जताई।

बैठक में खूबचंद पारख, नरेश डाकलिया, सुशील अग्रवाल, नंद कुमार साहू, विनय ढड्ढा, विजय शर्मा, नीरज बाजपेयी, अशोक पांडे, भरत ठक्कर, अशोक लोहिया, शिव वर्मा, अजय सिंगी, बसंत चितलंगिया, मनोज बैद, विष्णु साव, संतोष फाटक, अरुण गुप्ता, राजेश खंडेलवाल, अशोक झांझरी, राजेंद्र सुराणा, रानू जैन, जैनम बैंद, अशोक सिंघल, लक्ष्मण लोहिया, योगेश बागड़ी, रमणीक अग्रवाल, बिशन अग्रवाल, शरद अग्रवाल, संजय लोहिया, संजय अग्रवाल एवं पुरुषोत्तम गांधी सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।