Home News नागरिकता कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे पाकिस्तानी हिंदू, बोले- हम...

नागरिकता कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे पाकिस्तानी हिंदू, बोले- हम भारत माता के बच्चे

10
0

देश में एक तरफ नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी इस कानून के समर्थन में उतर आए हैं। हिंदू शरणार्थियों ने गुरुवार को राजघाट पर नागरिकता कानून के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहें।

प्रदर्शनकारी शरणार्थियों के हाथों में तिरंगा झंडा और होर्डिंग्स था। होर्डिंग्स पर लिखा था, पीएम मोदी का सम्मान लाखों विस्थापितों को जीवन दान। साथ ही एक होर्डिंग्स पर लिखा था, हम भारत को मां कहते हैं हम भारत के बच्चे हैं।

इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र बुधवार को सड़क पर उतरकर नागरिकता कानून के समर्थन में नारे लगाए। छात्रों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

बता दें कि देशभर में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में दिल्ली, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। दिल्ली हिंसा में कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। साथ ही कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है।

हालात को देखते हुए दिल्ली मेट्रो निगम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट, मंडी हाउस, वसंत विहार बाराखंबा और जनपथ मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया था। वहीं, इंडिगो को भी 19 फ्लाइटें रद्द करनी पड़ी।