डभरा थाना क्षेत्र में इन दिनों जुआ सट्टा जोरों पर है। जुआ सट्टा का खेल नगर से लेकर गांवों तक चल रहा है। इसमें युवक, बुजुर्ग और बच्चे भी संलिप्त हैं। जिससे इनका भविष्य चौपट हो रहा है। कभी कभार पुलिसिया कार्रवाई होती है,मगर इससे जुआरियों में भय नहीं है। इसी वजह से पिछले कुछ महीनों से घरों में चोरी और किसानों से लूट की घटना भी हो चुकी है, जबकि डभरा नगर के कईं जगहों में भी हो रहे जुआ सट्टा से माहौल खराब हो रहा है। नगर पंचायत (अध्यक्ष) श्रीमती नीलू चन्द्रा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।



