जिले में पेयजल संबंधी विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अब लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कोरबा को प्रोजेक्ट डिवीजन का दर्जा दे दिया है। राज्य शासन से इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिया गया है। पीएचई का डिवीजन ऑफिस आइटीआइ रामपुर के पास शुरू हो गया है। अनिल कुमार को कोरबा डिवीजन का पहला कार्यपालन अभियंता भी नियुक्त कर दिया गया है। अनिल ने अपना कार्यभार ग्रहण किया और कार्यालय की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बिलासपुर डिवीजन के अंतर्गत कोरबा सब डिवीजन क्षेत्र था। अब इसे बिलासपुर डिवीजन से हटाकर स्वतंत्र डिवीजन के रूप में स्थापित कर दिया गया है।
कोरबा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र में संकाय सदस्य वर्ग-पांच के एक रिक्त पद तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के चार रिक्त पद संविदा आधार पर पूर्ति करने हेतु चार जनवरी 2018 के तहत विज्ञापन जारी किया गया था। कलेक्टर ने इस विज्ञापन में जारी संकाय सदस्य वर्ग-पांच के एक रिक्त पद तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के चार रिक्त पद इस प्रकार कुल पांच रिक्त पद की भर्ती प्रक्रिया को अपरिहार्य कारण से निरस्त कर दिया है। रिक्त पदों को पुनः नए सिरे से विज्ञापन जारी कर शासन के नियमानुसार भर्ती की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी।
कोरबा। दो अक्टूबर को समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाने वाले विशेष ग्राम सभा में जागव वोटर कार्यक्रम के अंर्तगत ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु समय अनुसूची, निर्वाचन प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही नैतिक मतदान हेतु ग्रामवासी शपथ लेंगे। इस दौरान निर्वाचक नामावली तैयार करने की जानकारी दी जाएगी।
संजय अग्रवाल होंगे नए अपर कलेक्टर
कोरबा। राज्य शासन ने प्रशासनिक सेवा में पदस्थ अधिकारियों के पदों में खासी तादाद में पᆬेरबदल किया है। इस कड़ी में संजय अग्रवाल को कोरबा के अपर कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। अग्रवाल दुर्ग से स्थानांतरित होकर कोरबा आ रहे हैं। वर्तमान में अपर कलेक्टर के पद पर प्रियंका ऋषि महोबिया पदस्थ हैं। अधिकारियों के पᆬेरबदल को आगामी स्थानीय निकाय की चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।