Home News देवती बुधवार करेंगी नामांकन दर्ज, भूपेश और पुनिया होंगे शामिल…

देवती बुधवार करेंगी नामांकन दर्ज, भूपेश और पुनिया होंगे शामिल…

12
0

दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा बुधवार को नामांकन भरेंगी। उनकी नामांकन रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव समेत कई मंत्री और नेता भी नजर आएंगे।

दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि चार सितंबर है। कांग्रेस ने तय किया है कि उनका प्रत्याशी अंतिम दिन नामांकन भरेगा। नामांकन रैली में कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करेगी।

इस कारण रैली में मुख्यमंत्री बघेल, प्रदेश प्रभारी पुनिया, एआइसीसी प्रभारी डॉ. यादव के अलावा बस्तर संभाग से मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर संभाग के बाकी नौ विधायक, कुछ और मंत्री भी दिखेंगे।

पुनिया और डॉ. यादव मंगलवार को दोपहर दो बजे रायपुर पहुंचेंगे। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए नेताओं से चर्चा करेंगे।

बुधवार को सुबह 9.30 बजे दोनों दंतेवाड़ा रवाना होंगे। देवती कर्मा की नामांकन सभा मेडका डोबरा मैदान में होगी और वहीं से रैली निकलेगी। इस कारण कांग्रेस के पदाधिकारी और नेता मेडका डोबरा मैदान पहुंचेंगे।

रैली के बाद चुनावी रणनीति पर होगी बात

29 अगस्त को राजीव भवन में कांग्रेस के प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री बघेल और प्रदेश प्रभारी पुनिया ने दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए मोर्चा, संगठनों के प्रदेश प्रमुखों की जिम्मेदारी तय कर दी थी। बुधवार को दंतेवाड़ा में नामांकन रैली के बाद दोपहर तीन बजे बैठक रखी गई है, जिसमें बस्तर संभाग के कांग्रेस जनप्रतिनिधि और दंतेवाड़ा के पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बघेल और पुनिया चुनावी रणनीति पर बात करेंगे। पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। पुनिया और डॉ. यादव दंतेवाड़ा में ही रात गुजारंेगे। गुस्र्वार को सुबह दोनों रायपुर रवाना होंगे और शाम को दिल्ली चले जाएंगे।