Home News छत्तीसगढ़ : सुपोषण चौपाल में कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी

छत्तीसगढ़ : सुपोषण चौपाल में कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी

12
0

महिला एवं बाल विकास विभाग ने ग्राम सिवनी चांपा के आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषण चौपाल लगाकर सतत सीख प्रक्रिया के तहत जानकारी दी गई। जिसमे सुपोषण चौपाल के बैनर तले बीमारी के दौरान और बीमारी के बाद बधाों को दी जाने वाली पौष्टिक आहार वाले भोजन के बारे जानकारी दी गई।

सिवनी सेक्टर के पर्यवेक्षक गरिमा शर्मा ने महिलाओं को पोषण आहार से जुड़ी विशेष जानकारी दी गई। पूरक पोषण आहार के बारे में बताते हुए कहा कि गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है,क्योंकि इस समय शरीर को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलते और माता व नवजात शिशु कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। पर्यवेक्षक ने कहा कि समाज के लिए कुपोषण कलंक के समान है। कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुपोषण मिटाने के लिए बधाों की माताओं को जागरूक होना पड़ेगा। अगर महिलाएं ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है। इस एक दिवसीय सुपोषण के कार्यक्रम में सिवनी सेक्टर की 24 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

हाथ साफ करने के दिये गए टिप्स

बीमारी की चपेट से बधो को बचाने के लिए साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। मां को कब कब अपने हाथ अच्छी तरह साबुन से धोना चाहिए इस बारे में महिलाओं को समझाया गया। केन्द्र सरकार की इस योजना के माध्यम से बधाों को बीमारी के दौरान क्या खाना चाहिए ये सब की जानकारी दी गई।