धमतरी जिले में एक महिला अपने घर की सफाई कर रही थी, इस दौरान उसे दर्द महसूस हुआ लेकिन महिला ने उसे एक चूहे द्वारा काटे जाने पर ध्यान नहीं दिया। कुछ समय बाद जब दर्द दोबारा शुरू हुआ तो उसने पीछे मुड़कर देखा। इसके बाद महिला को जो नजर आया उसे देखकर होश उड़ गए। दरअसल दरवाजे के कोने में सांप बैठा था। इसके बाद उसने शोर मचाया और परिवार को सांप के काटने की जानकारी दी। तब उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद भी महिला की जान नही बचाई जा सकी।

बताया गया है कि ग्राम गतापार निवासी कामती बाई साहू (42) अपने पति द्वारका प्रसाद साहू हरेली त्योहार पर घर का काम कर रही थी। इसी बीच, एक सांप अचानक दीवार पर बिल से बाहर आया और महिला को काट लिया। उस समय महिला ने समझकर इसे गंभीरता से नहीं लिया कि चूहा काट लिया गया है।

अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। देर रात उनके इलाज के दौरान उनकी मौत की घटना ने सभी को हैरान कर दिया। ग्रामीण सहित परिवार के सभी सदस्य इस आकस्मिक निधन के वजह से दुख में डूबे हुए हैं।