Home News युवक पकड़ा गया दो किलो गांजा के साथ …

युवक पकड़ा गया दो किलो गांजा के साथ …

173
0

कोरबा। दुर्गा पंडाल परसाभाठा के पास गांजा खपाने निकले एक युवक को पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गांजा की की कीमत 14 हजार रुपये बताई जा रही है।

बाल्को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर निवासी देवेंद्र कर्ष पिता पुरुषोत्तम कर्ष (20) गांजा खपाने का प्रयास कर रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने परसाभाठा दुर्गा पंडाल के पास दबिश देकर युवक को धरदबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास रखे दो बैग में दो किलो 800 ग्राम गांजा मिला। बैग में वह कपड़े के बीच में गांजे को छिपा रखा था। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से क्षेत्र में गांजा सप्लाई कर रहा है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी पुलिस को जानकारी मिली थी कि देवेंद्र क्षेत्र में गांजा सप्लाई करता है। वह ओडिशा व अन्य जिलों से गांजा लाकर यहां खपा रहा था।