Home News Congress सांसद ने लगाया सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप, जानिए पूरा मामला

Congress सांसद ने लगाया सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप, जानिए पूरा मामला

19
0

गुवाहाटी

असम प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने नगांव से कांग्रेस सांसद प्रद्युत बरदलै को सोनोवाल सरकार पर भ्रष्टाचार के गलत आरोप न लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि सांसद बरदलै के पास भ्रष्टाचार के कोई सबूत हैं तो उसे सार्वजनिक करें अथवा मुख्यमंत्री कार्यालय में जमा करें। अन्यथा कानून और पुलिस की सहायता लें। लेकिन इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगा कर जनता को भ्रमित न करें।

प्रद्युत बरदलै ने मार्घरिटा में कोयला सिंडिकेट का संचालन मुख्यमंत्री कार्यालय से होने का आरोप लगाया था जिसके जवाब में भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि बरदलै इस तरह के उल-जुलूल राजनीतिक बयान पहले भी देते रहे हैं लेकिन वे कभी सबूत नहीं देते। गोस्वामी ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि बरदलै जिस भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं वह कांग्रेस के शासनकाल में होता था।

जब से मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सत्ता संभाली है उस दिन से राज्य में भ्रष्टाचार करने वाले जेल जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सांसद बरदलै को यह याद रखना चाहिए कि कांग्रेस के 15 साल के शासनकाल में असम लोकसेवा आयोग में घोर भ्रष्टाचारी चुन-चुन कर जेल जा रहे हैं और अब तक 50 लोग जेल की हवा खा रहें हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए बीच-बीच में आधारहीन आरोप लगा कर सुर्खियों में बने रहने का प्रयास किया जाता है।