Home News आरक्षक की हत्या में शामिल 4 नक्सली गिरफ्तार

आरक्षक की हत्या में शामिल 4 नक्सली गिरफ्तार

31
0

जिले की मिरतूर थाना पुलिस ने सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल दो नक्सलियों के साथ दो स्थायी वारंटियों को आज गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि थाना मिरतूर से उप निरीक्षक अजीब बेक, डीआरजी उप निरीक्षक सुनील तिर्की के साथ जिला बल, डीआरजी का बल नक्सली गश्त के लिए मदपाल की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान मदपाल के जंगल से तेलाम पाण्डु व सुखराम तेलाम तथा मिरतूर के नक्सली अपराध में फरार नामजद अरोपी सोम्बारू तेलाम और राजू राम तेलाम को पकड़ा गया। इनमें से आरोपी सोम्बारू तेलाम तथा राजू राम तेलाम 23 जून को मिरतूर साप्ताहिक बाजार में सहायक आरक्षक चैतूराम की धारदार हथियार से हत्या करने की घटना में शामिल थे।