Home News पांच लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

पांच लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

12
0

दंतेवाड़ा। नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को अरनपुर थाना एवं डीआरजी दंतेवाड़ा की संयुक्त पुलिस की टीम ने बुरगुम नहाड़ी क्षेत्र में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।   गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम कोसी नुप्पो उर्फ मंगली निवासी ताड़पारा थाना अरनपुर है। महिला नक्सली मलागीर एरिया कमेटी का सदस्य है। महिला  कई वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़कर निलवाया, पोटाली, नहाड़ी, ककाड़ी क्षेत्र में काम कर रही थी। वह 13 अप्रैल 2015 को चोलनार कैम्प से किरन्दुल आ रहे पुलिस पार्टी के वाहन को बम विस्फोट कर फायरिंग करने की घटना में भी शामिल थी। इस घटना में पुलिस के 5 जवान शहीद हुए थे।