IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के नमन धीर इस मुकाबले से डेब्यू कर रहे हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग कर रही है।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार शुरुआत की है। जस्टिन ग्रीव्स ने 42 गेंदों में और जॉन कैंपबेल ने 49 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 20वें ओवर में भारत का पहली सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई है। जॉन कैंपबेल 60 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए। कैंपबेल ने जस्टिन ग्रीव्स के साथ मिलकर 135 रनों की तेज साझेदारी की थी। 20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 136 रन है। 36वें ओवर में कुलदीप यादव ने जस्टिन ग्रीव्स को 101 रन और ज्वेल एंड्रयू को बिना खाता खोले आउट हुए।
45वें ओवर में वेस्टइंडीज को 6वां झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रोस्टन चेस 24 रन बनाकर आउट हुए। चेस ने आमिर जांगू के साथ मिलकर 56 गेदों में 52 रन की साझेदारी की थी।



