18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा, IMD का अपडेट
मौसम विभाग ने आज 11 सितंबर के लिए देश के 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश से प्रभावित होने वाले राज्यों में यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक शामिल हैं।
देश के 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अगले कुछ घंटों के अंदर आसमान में काले बादल छा जाएंगे, जिसके बाद जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान लोगों को घर से निकलने से पहले एहतियात बरतते हुए एक बार मौसम की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए। IMD के मुताबिक बारिश के साथ-साथ कई राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम की मार का असर किसानों पर भी पड़ सकता है।
इन 18 राज्यों में अलर्ट
दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, असम, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली के नजफगढ़, लोदी रोड, पालम और सफदरजंग सहित कई इलाकों में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवा भी चल सकती है। दिल्ली में आज 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूमतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बाराबंकी, भदोही, बुलन्दशहर, चित्रकूट, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर और झांसी में तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लखनऊ में आज यानी 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
औरंगाबाद, भागलपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, हाजीपुर, खगरिया, मोतिहारी, नवादा, राजगीर, सासाराम, सीतामढ़ी के साथ-साथ पटना में भी आज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। आज यानी 11 सितंबर को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
| शहर | अधिकतम तापमान (9 सितंबर) | न्यूनतम तापमान (9 सितंबर) |
| दिल्ली | 32°C | 26°C |
| मुंबई | 31°C | 27°C |
| चेन्नई | 33°C | 29°C |
| कोलकाता | 29°C | 26°C |
| लखनऊ | 32°C | 27°C |
| पटना | 33°C | 26°C |
| रांची | 25°C | 22°C |
| भोपाल | 28°C | 23°C |
| जयपुर | 34°C | 25°C |
| शिमला | 24°C | 17°C |
| नैनीताल | 23°C | 19°C |
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
अलीराजपुर, आष्टा, बैकुंठपुर, बरेली, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गाडरवारा, गुना, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटंगी और खंडवा में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। भोपाल में आज यानी 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, गंगापुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, माउंट आबू, राजसमंद, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर और उदयपुर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 35 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की आशंका है। जयपुर में आज यानी 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।



