रायपुर। पहले चरण का मतदान 18 राज्यों और 02 केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की एक, बस्तर लोकसभा सीट भी शामिल है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दंतेवाड़ा जिले के मतदान केंद्रों में सुबह से लंबी कतारें देखने को मिल रही है। मतदाता अपने मतदान उपयोग करने घरों से निकले लगे हैं। लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।