Home News प्रधानमंत्री मोदी संक्षिप्त प्रवास पर जगदलपुर में

प्रधानमंत्री मोदी संक्षिप्त प्रवास पर जगदलपुर में

11
0

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने ओडिशा दौरे के पहले संक्षिप्त प्रवास पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर हवाई अड्डे पर उतरे। ओडिशा के जैपुर जाने से पहले वे हवाई अड्डे पर उतरे। यहां सांसद दिनेश कश्यप और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने उनकी अगवानी की। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मोदी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। वे यहां से हेलिकॉप्टर से जैपुर के लिए रवाना हो गए। जैपुर से लौट कर प्रधानमंत्री दोबारा जगदलपुर लौटेंगे, जहां से वे तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के दौरे पर रवाना हो जाएंगे।