Home देश बंगाल में BJP की एंट्री पर यूजर्स ने बजाई धुरंधर ट्यून.. ममता से...

बंगाल में BJP की एंट्री पर यूजर्स ने बजाई धुरंधर ट्यून.. ममता से पूछ रहे- खेला होबे दीदी?  

3
0

पश्चिम बंगाल में मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच दिलचस्प माना जा रहा था. जैसे-जैसे रुझान सामने आए वैसे-वैसे इंटरनेट पर फनी मीम्स, फोटो-वीडियो और रिएक्शंस की बाढ़ आ गई.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है. सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के साथ ही रुझानों का दौर तेजी से शुरू हो चुका है और सोशल मीडिया पर सियासी बहस छिड़ गई. इस बार मुकाबला खासतौर पर ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच बहुत दिलचस्प माना जा रहा था, जैसे-जैसे रुझान सामने आए वैसे-वैसे इंटरनेट पर फनी मीम्स, फोटो-वीडियो और रिएक्शंस की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इसे डिजिटल चुनावी जंग तक बता दिया और अलग-अलग तरह से मीम्स बनाकर शेयर करते हुए दिखाई दिए.

क्या कह रहे शुरुआती रुझान?

रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में चुनावों के नतीजे में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया और बहुमत के आंकड़े पार करती नजर आ रही है. वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पीछे चलती दिख रही है. हालांकि कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर भी देखने को मिल रही है. ऐसे में बंगाल के चुनाव के नतीजे के साथ ही सिर्फ राजनीतिक पार्टियों ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी पूरी तरह एक्टिव नजर आए. एक इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग मिनट-मिनट के अपडेट के साथ चुनाव पर अपने रिएक्शंस दे रहे हैं. कई यूजर तो इन चुनावी नतीजों पर हाल ही में आई धुरंधर मूवी के कुछ क्लीप लेकर भी उसके मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी मीम वॉर

जैसे ही पश्चिम बंगाल में रुझान आना शुरू हुए, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा दीदी तो गई, अब नया दौर आएगा. वहीं एक यूजर ने धुरंधर मूवी की क्लीप उठाकर उसकी एंट्री ट्यून पर बीजेपी की पश्चिम बंगाल एंट्री करते हुए दिखाया गया है. वहीं एक यूजर ने मजाक करते हुए मीम शेयर किया दीदी का तो खेला होबे. वहीं एक मीम में लिखा गया लेफ्ट लॉबी बी लाइक ईवीएम हैक हुई है, बस केरल तमिलनाडु में नहीं. एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा पूरा सिस्टम बराबर ममता बनर्जी. इसके अलावा कई लोगों ने चुनावी माहौल को लेकर फनी वीडियो भी शेयर किए है, जिसमें बीजेपी को आगे भागते और टीएमसी को पीछा करते हुए दिखाया गया. मीम्स के साथ ही किसी ने चाय के कप के साथ चुनावी नतीजे के इंतजार का मजाक बनाया तो किसी ने कांग्रेस और अन्य पार्टियों की स्थिति पर भी मीम्स शेयर किया.