Oppo Pad 5 Pro spec leak: OPPO शायद एक नया हाई-एंड टैबलेट तैयार कर रहा है, और शुरुआती लीक्स से पता चलता है कि यह कंपनी के अब तक के सबसे दमदार मॉडल्स में से एक हो सकता है। ये डिटेल्स पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन से मिली हैं, जिन्होंने इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स पोस्ट किए हैं।
खास बात यह है कि इस टैब में 13,000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिल सकती है। यानी अगर आप बार-बार रिचार्ज का झंझट नहीं चाहते, और लंबी बैटरी लाइफ वाला टैबलेट तलाश रहे हैं, तो ओप्पो का यह अपकमिंग टैब आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। बड़ी बैटरी के साथ टैब में बड़ा डिस्प्ले और हैवी रैम भी मिलेगी। चलिए एक नजर डालते हैं टैबलेट की खासियत पर…
13 इंच का बड़ा डिस्प्ले
खबरों के मुताबिक, अपकमिंग ओप्पो पैड 5 प्रो में 13.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा, जो इसे अभी बन रहे सबसे बड़े एंड्रॉयड टैबलेट्स में से एक बना देगा। हालांकि, डिस्प्ले पैनल के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें हाई रिजॉल्यूशन और शायद हाई रिफ्रेश रेट होगा। जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो पैड 4 प्रो में 2400×3392 पिक्सेल रिजॉल्यूशेन वाला आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 144 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होता है। हाई रिफ्रेश रेट होने से कंटेंट देखने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।
इस टैबलेट को क्वालकॉम का आने वाला स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पावर दे सकता है। अगर यह बात सही साबित होती है, तो अपकमिंग ओप्पो पैड 5 प्रो पूरी तरह से फ्लैगशिप कैटेगरी में आ जाएगा, और गेमिंग, वीडियो एडिटिंग तथा मल्टीटास्किंग के लिए जबर्दस्त परफॉर्मेंस देगा।
पावरफुल बैटरी, कैमरा सेटअप भी बढ़िया
बैटरी की बात करें तो, लीक में इसकी रेटेड कैपेसिटी 11,905mAh बताई गई है। इसकी टिपिकल कैपेसिटी लगभग 13,000mAh तक पहुंचने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल की तरह ही 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
कैमरे की बात करें तो, ओप्पो पैड 5 प्रो में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा होने की चर्चा है। यह कैमरा सेटअप खासतौर से डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और कभी-कभार फोटोग्राफी करने के लिे परफेक्ट है।
16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज
रैम और स्टोरेज के हिसाब से टैबलेट चार कॉन्फिगरेशन – 8GB+256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB में आएगा। टिप्स्टर ने यह भी हिंट दिया है कि यह टैबलेट अप्रैल 2026 के आस-पास आ सकता है, शायद एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसकी कुछ और डिटेल्स भी देखने को मिल जाए।



