छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले में कुनकुरी थाना पुलिस ने आज दोपहर वाहनों की जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से गांजा की तस्करी करने वाले बिहार के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने बताया कि बिहार के सासाराम जिले के निवासी कृष्ण कुमार, रविकुमार रोहतास, विकास कुमार रोहतास और रितेश चौरसिया रोहतास के कब्जे से 129 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया है। तस्करों से जब्त अवैध गांजा का बजार मूल्य 20 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है। बघेल ने बताया कि बिहार के आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए नई वाहन के अन्दर एक टूल्स बाक्स बना रखा था। इस खाली वाहन की जांच में पुलिस भी धोखा खा गई थी, लेकिन पड़ोसी उड़ीसा राज्य से आने का सवाल पर ये आरोपी सन्तोष जनक जवाब नहीं दे सके थे। इस पर पुलिस की टीम ने दुबारा बारीकी से नए वाहन की जांच तो गांजा तस्करी का मामला उजागर हो पाया। इन सभी आरोपियों के विरूद्ध कुनकुरी पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।



