Home News कोंडागांव : महेंद्रा ट्रेव्हल्स की बस पलटी, एक की मौत पांच गंभीर

कोंडागांव : महेंद्रा ट्रेव्हल्स की बस पलटी, एक की मौत पांच गंभीर

6
0

 केशकाल से सात किमी दूर सिंघनपुर के नजदीक सोमवार की देर रात महेंद्रा ट्रेव्हल्स की वोल्वो बस पलट जाने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 5 यात्रियों की हालत गंभीर है। कई अन्य को भी हल्की चोट आई है। सभी घायलों का उपचार केशकाल में जारी है। यह बस रायपुर से जलगदलपुर की ओर आ रही थी, रास्ते में एक मवेशी को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। नेशनल हाइवे पर हुए इस दुर्घटना के बाद रास्ते पर जाम लग गया था। इधर रात में अंधेरा होने से मुसाफिर भी बड़ी देर तक परेशान रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here